उत्तराखंड

आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (ARO) लैंसडाउन द्वारा अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

देहरादून: सेना भर्ती कार्यालय, लैंसडाउन (उत्तराखंड), द्वारा ज़ोनल भर्ती कार्यालय, लखनऊ के निर्देशन में अग्निपथ योजना के अंतर्गत वर्ष 2027 हेतु अग्निवीरों की भर्ती के लिए अविवाहित पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

यह भर्ती प्रक्रिया गढ़वाली क्षेत्र के जिलों—हरिद्वार, देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल एवं रुद्रप्रयाग के स्थायी निवासि (डोमिसाइल) उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है।

ऑनलाइन पंजीकरण 13 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो चुका है तथा आवेदन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) की संभावित तिथियां 01 जून से 15 जून 2026 के मध्य निर्धारित की गई हैं।

ऑनलाइन पंजीकरण एवं भर्ती संबंधी विस्तृत अधिसूचना के लिए अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.com पर उपलब्ध है।

पंजीकरण के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 7456874057 पर संपर्क कर सकते हैं। अन्य किसी भी सहायता के लिए अभ्यर्थी आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस, लैंसडाउन से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button